पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलेबस में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल युवाओं को इंडस्ट्री कंपैटिबल बनाएगा

सिलेबस में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल युवाओं को इंडस्ट्री कंपैटिबल बनाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने तकनीक की पढ़ाई के लिए नया मॉडल सिलेबस तैयार किया। इसी आधार पर झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) ने भी अपना नया सिलेबस बनाया है। इसमें परीक्षा के रूल्स-रेगुलेशन्स में भी बदलाव किए गए हैं। इस बारे में गुरुवार को बीएनआर में आयोजित एक वर्कशॉप में चर्चा हुई।

हायर, टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. नीरा यादव इसमें मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि हम झारखंड को एजुकेशन हब बनाना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम ऐसा करिकुलम बनाएं जिससे हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग मिल सके।

For Practical Learning

नए सिलेबस में इनोवेशंस और इंटर्नशिप्स पर जोर

हायर, टेक्निकल एजुकेशन के डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि नए सिलेबस को मॉडर्न एजुकेशन प्लान, रिसर्च और इंटर्नशिप ओरिएंटेड बनाया गया है। इसमें इंजीनियरिंग और तकनीक के क्षेत्र में देश-दुनिया में होने वाले इनोवेशंस, इन्वेंशन और डेवलपमेंट्स को शामिल किया गया है। ताकि हमारे युवा पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। इसमें थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर जोर दिया गया है।

कम्युनिकेशन, प्रजेंटेशन में पिछड़ रहे हमारे युवा: सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के युवा टैलेंटेड हैं। पर वे लैंग्वेज, कम्युनिकेशन, प्रजेंटेशन, पर्सनालिटी ग्रूमिंग में पिछड़ जाते हैं।

खबरें और भी हैं...