पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों के घरों की दीवारों को पेंटिंग से सजा रहे हैं रांची के युवा

गांवों के घरों की दीवारों को पेंटिंग से सजा रहे हैं रांची के युवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के युवा अब गांवों में जाकर उन्हें सुंदर और साफ बनाने का काम कर रहे हैं। ये कॉलेजों में पढ़ने वाले वैसे स्टूडेंट्स हैं जो केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत इंटर्नशिप का हिस्सा बने हैं। यह इंटर्नशिप इन्होंने अपनी मर्जी से चुनी है। इसी क्रम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के मास कॉम डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स इन दिनों रांची के पास मांडर प्रखंड के चुन्द गांव में समय बिता रहे हैं। बुधवार को इन्होंने इस गांव के घरों की दीवारें पेंट की। इन पर स्वच्छता और बेटियों को पढ़ाने के संदेश लिखे। गांव के लोगों से मिलकर उन्हें साफ-सफाई की अहमियत समझाई। गांव वाले भी स्टूडेंट्स की सहभागिता से खुश हुए।

खबरें और भी हैं...