रांची | राजधानी के युवाओं को प्रॉक्सिमा इवेंट्स झारखंड की पहचान बनने का मौका दे रहा है। इसके लिए राज्य के कई शहरों में ऑडिशन लिए जाएंगे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रॉक्सिमा इवेंट्स के डायरेक्टर नंदकिशोर सिंह चंडेल ने बताया कि रांची में झारखंड की पहचान के लिए ऑडिशन 10 जून को होगा। रामगढ़ में 20 मई, बोकारो में 3 जून और जमशेदपुर में 10 जून को ऑडिशन होंगे। 1 जुलाई को रांची में फिनाले होगा। इसमें फैशन शो, डांस, सिंगिंग, बॉडी बिल्डिंग, मिमिक्री सहित कई टैलेंट शो होंगे। इनमें फ़र्स्ट, सेकंड, थर्ड को झारखंड की पहचान टाइटल मिलेगा।