अग्रसेन भवन में 20 मई को रामभक्त हनुमान की पूजा होगी। श्री हनुमान मंडल रांची के 40 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। अग्रसेन भवन की हनुमान वाटिका में सुबह 7 से रात 10 बजे तक रामभक्त हनुमान का दरबार सजेगा। भजनों की सरिता का प्रवाह होगा। प्रचारमंत्री निर्मल बुधिया ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे से गणेश पूजन के साथ होगी। 8 बजे धनबाद के मनोज सेन के नेतृत्व में सुंदर कांड का पाठ होगा। गणेश पूजन के यजमान सीमा और मोहन लाल मुरारका होंगे। दोपहर 1 बजे से श्री श्याम मंडल रांची और श्री श्याम परिवार की भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन किया जाएगा। 4 बजे से बाल कलाकार कृष्णा अग्रवाल और 6 बजे से कोलकाता की विनोद कुमार एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र पर नृत्य-नाटिका पेश की जाएगी। कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक राजगढ़ वाले गुरुजी औंकार मल शर्मा मौजूद रहेंगे। इस दौरान बालाजी महाराज को छप्पन भोग और सवामनी भोग लगाया जाएगा।
श्री हनुमान मंडल का
कृष्णा अग्रवाल
विनोद कुमार