पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू नियंत्रण कानून के लिए बैठक 21 को

तंबाकू नियंत्रण कानून के लिए बैठक 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्य में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 को राज्य में सख्ती से लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक 21 मई को होगी। मुख्य सचिव कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकांश विभागों के सचिव भाग लेंगे। इस बैठक में तंबाकू नियंत्रण में विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व विशेषकर कोटपा, 2003 के प्रभावकारी अनुपालन में पुलिस की भूमिका शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की भूमिका तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भूमिका जिलों में तंबाकू मुक्ति की स्थापना किए जाने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...