पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीडीए के अध्यक्ष ने महासचिव पर लगाए आरोप

जेसीडीए के अध्यक्ष ने महासचिव पर लगाए आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्र्स एसोसिएशन ( जेएसडीए ) के अध्यक्ष कृष्णा प्रधान ने एसोसिएशन के महासचिव पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अध्यक्ष प्रदत्त शक्ति को वापस ले लिया है। इस सम्बंध में महासचिव अमर कुमार सिन्हा को पत्र भी दिया गया है। पत्र में अध्यक्ष ने लिखा है कि एसोसिएशन के काम को समुचित तरीके से करने व सदस्यों के हित में कल्याणकारी कार्य करने को लेकर मेने अध्यक्ष के शक्ति का प्रयोग करने के लिए महासचिव को अधिकृत कर रखा था। पर महासचिव के द्वारा शक्ति का दुरुपयोग किया गया। इसलिए अध्यक्ष प्रदत्त देय शक्ति को रद्द किया जाता है। अब एसोसिएशन के सभी आय व्यय का हिसाब, मासिक वेरिफिकेशन बिना अध्यक्ष के अनुमोदन के नही होगा।

खबरें और भी हैं...