पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 हजार लाभुकों के बीच 20 से गैस कनेक्शन का होगा वितरण

40 हजार लाभुकों के बीच 20 से गैस कनेक्शन का होगा वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के 18 प्रखंडों में उज्जवला योजना के तहत 40 हजार लाभुकों के बीच चूल्हा और गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) नरेंद्र गुप्ता ने सभी जगहों में कनेक्शन देने के लिए तिथि निर्धारित की है। हालांकि, सिल्ली विधानसभा उपचुनाव को लेकर सिल्ली, राहे और सोनाहातु प्रखंड में चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद लाभुकों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। डीएसओ ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी नोडल पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि लाभुकों की आहर्ता केंद्र सरकार के निदेशानुसार जांच कर ही वितरण किया जाएगा। वितरण से पूर्व जनप्रतिनिधियों और पीडीएस दुकानदार के साथ बैठक कर लें। पीएचएच राशन कार्डधारियों की सूची अंचल अधिकारी से प्राप्त कर लें। वितरण के पूर्व लाभुकों की सूची संसद व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष को जरूर दें। इसके अलावा उन्होंने कई दिशा-निर्देश जारी किया है।

उज्जवला योजना के तहत गैस एजेंसियां चूल्हा तो देती हैं, लेकिन गैस सिलेंडर देने में देरी करती हैं। दरअसल इसके पीछे उनका तर्क है कि सुरक्षा मानक के अनुसार सिलेंडर से गैस चूल्हा ऊंचा होना चाहिए। इस समस्या को देखते हुए डीएसओ ने डीडीसी शशि रंजन को पत्र लिखकर लाभुकों के लिए अल्पव्यय वाला मार्बल स्टैंड उपलब्ध कराने का अनुराध किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उज्जवला योजना के तहत अत्यंत गरीबों को गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। लेकिन चूल्हा स्टैंड नहीं रहने के कारण निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने में कठिनाई हो रही है। इससे अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

किस प्रखंड में कब वितरण

रांची निगम क्षेत्र- 25 से 28 मई

अनगड़ा 20 मई

नामकुम 21 मई

कांके 22 मई

ओरमांझी 23 मई

खलारी 25 मई

बुढ़मू 25 मई

नगड़ी 26 मई

रातू 26 मई

मांडर 28 मई

चान्हो 28 मई

बेड़ो 30 मई

इटकी 30 मई

लापुंग 30 मई

बुंडू 31 मई

तमाड़ 31 मई

बचे आवेदन में जून में कनेक्शन

20 अप्रैल को उज्जवला उत्सव मनाने के बाद से अब तक 70 हजार आवेदन विभिन्न गैस एजेंसियों ने घर-घर जाकर सृजित किया। करीब 40 हजार आवेदन का केवाईसी करा लिया गया है। जिसके वितरण हेतु कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बाकी बचे आवेदन का केवाईसी कर जून में कनेक्शन बांट दिया जाएगा। नरेंद्र गुप्ता, डीएसओ, रांची

खबरें और भी हैं...