पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेसियों ने मोदी अमित का फूंका पुतला

युवा कांग्रेसियों ने मोदी अमित का फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमाड़ | तमाड़ में कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व रांची जिला कांग्रेस के जिला सचिव आशीष पांडे और युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महावीर साहू ने किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला सचिव आशीष पांडे ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बनाने का न्योता न देकर राज्यपाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया, जो असंवैधानिक है। मौके पर अनंत सेठ, बसंत महतो, विवेक, विशाल, बुधा सेठ, मनोज मछुआ, अजगुत महतो, विनीत पांडे, मनोज हजाम, हीरालाल हजाम, विक्रम प्रमाणित, राहुल सेठ, चामु मुंडा, प्रकाश मुंडा, सागर मछुआ, धर्म भक्ति सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

खबरें और भी हैं...