पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाल की राधा के कत्थक से शुरू हुआ शनि परब

बंगाल की राधा के कत्थक से शुरू हुआ शनि-परब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ऑड्रे हाउस में शनिवार को शनि-परब का आयोजन हुआ। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजितन होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत बंगाल से आईं नृत्यांगना श्री राधा के कत्थक से हुई।

इसके बाद ममता रावत ने हिन्दी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। नागपुरी नृत्य और संगीत की मधुर प्रस्तुति रतन लोहरा के दल ने दी। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक विजय कुमार पासवान, रंगकर्मी अमरनाथ सहित कई कला प्रेमी उपस्थित थे। ऑड्र हाउस में हर शाम शनि-परब का आयोजन युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

रोटरी के पीस फेलोशिप के लिए 31 मई तक आवेदन

रांची | रोटरी फाउंडेशन वर्ल्ड पीस के लिए 5 इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में पीजी के लिए हर साल 100 लोगों को चुनता है। इनकी ट्रेनिंग फ्री होती है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पीस फेलोशिप प्रोग्राम के चेयरमैन टी रघुनंदन, रोटरी रांची के चेयरमैन मनोज तिवारी ने बताया कि झारखंड-बिहार में 2019 के पीस फेलोशिप के लिए www.rotary.org/peace-fellowships पर 31 मई 2018 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पीस फेलोशिप के लिए 23 जून को सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक होटल चाणक्या बीएनआर में सेमिनार होगा। इसमें भाग लेने के लिए https://goo.gl/forms/LHasMmTCnxBrj4M73 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 650 रु. से 1500 रु. तक है।

खबरें और भी हैं...