हर शख्स के अंदर सपनों का पूरा साम्राज्य होता है। कुछ अच्छे.. कुछ बुरे सपने..। लेकिन सबसे बुरा होता है उन सपनों का मर जाना...
रांची | मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस बिल्डिंग के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में शनिवार शाम सपनों को जगाया गया। एक नाटक के जरिए। इसका नाम था \\\"एक स्वप्न कथा\\\'। रांची यूनिवर्सिटी के परफॉर्मिंग आर्ट्स डिपार्टमेंट के 43 स्टूडेंट्स ने मिलकर इस नाटक की प्रस्तुति की। निर्देशन किया अजय मलकानी ने।
रांची में पहली बार हिंदी भाषा में इस नाटक का मंचन हुआ। इसमें सपनों का महत्व समझाया गया। एक मंच पर कई अलग-अलग कहानियों के जरिए युवाओं ने यह बताने की कोशिश की कि चाहे किसी आपदा से दुनिया खत्म हो या न हो, लेकिन अगर हमारे सपने मर जाएं तो वहां एक दुनिया खत्म हो जती है। इस नाटक की प्रस्तुति में गीत और नृत्य का भी बखूबी प्रयोग किया गया। इसी नाटक का एक शो आज भी आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में होगा। शाम 6.30 बजे से। इसमें दर्शकों के लिए एंट्री फ्री है।