आज ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2018 देशभर में आयोजित हो रहा है। इथोपिया, नेपाल, सिंगापुर, बांग्लादेश, यूएई, श्रीलंका में भी यह परीक्षा हो रही है। आईआईटी खड़गपुर जोन के अंतर्गत झारखंड में चार शहरों, रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार जेईई एडवांस पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर कराया जा रहा है।
कैंडीडेट्स के लिए पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में अपीयर होना जरूरी है। अगर आप किसी भी एक पेपर में अपीयर नहीं होते हैं, तो आप मार्किंग से बाहर हो जाएंगे। जेईई एडवांस में सभी फीजिक्स, केमेस्ट्री और मैथेमैटिक्स तीनों विषयों की एग्रीगेट मार्किंग के आधार पर रैंक बनेगी।
बड़े बटन वाले कपड़े, कैप, मेटल की कोई चीज पहनकर न जाएं
इस बार जेईई एडवांस में भी नीट की तरह ही सख्ती रखी गई है। कैंडीडेट्स का बड़े बटन वाले कपड़े या मेटल से बनी कोई चीज पहन कर परीक्षा केंद्रों पर जाना वर्जित है। बड़े या मेटल बटन वाले ट्राउजर्स पहनना भी इग्नोर करें। फुल स्लीव्स वाली ड्रेस, रिंग्स, ईयर-रिंग्स, ब्रेसलेट जैसी कोई चीज पहन कर भी परीक्षा केंद्रों पर न जाएं। इन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केंद्रों की नहीं होगी।
सुबह 9 बजे के बाद केंद्र पर एंट्री नहीं : परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे के बाद और दूसरी शिफ्ट में 2 बजे के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।
आईआईटी प्रतिनिधि करेंगे कैंडीडेट्स का वेरिफिकेशन :
सभी केंद्रों पर वहां के इनविजिलेटर के अलावा आईआईटीज के प्रतिनिधि भी कैंडीडेट्स की आइडेंटिटी का वेरिफिकेशन करेंगे। अगर उन्हें किसी तरह का शक हुआ तो, परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
रेस्पॉन्स की कॉपी 25 मई को : कैंडीडेट्स को इस परीक्षा में उनके द्वारा दिए गए रेस्पॉन्स की कॉपी 25 मई को ई-मेल द्वारा भेजी जाएगी। ऑनलाइन आंसर की 29 मई को जेईई एडवांस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
एग्जामिनेशन हॉल में क्या ले जाएं, क्या नहीं
इस बार एडवांस कंडक्ट करा रही आईआईटी कानपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि एग्जाम हॉल में कैंडीडेट्स क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं। आप एडमिट कार्ड का प्रिंट, पेन, पेंसिल और एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड लेकर जाएं। लॉग बुक, स्टडी कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, एबेकस, स्लाइड रूल, लॉग बुक्स, ज्योमेट्री बॉक्स, रिटेन या ब्लैंक पेपर समेत किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केंद्र पर नहीं ले जा सकते।