पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड योग महोत्सव का दूसरा दिन

झारखंड योग महोत्सव का दूसरा दिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुष मंत्रालय और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित झारखंड योग महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन था। झारखंड सिविल सर्विसेस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (जेसीएसओआई) कैंपस में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक लगातार कार्यक्रम चलते रहे। यह दिन खास स्टूडेंट्स को समर्पित था। योग से संबंधित हर तरह के कंपीटिशन्स और सेमिनार स्कूलों व कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किए गए।

गुरुनानक, लाला लाजपत राय, बिशप वेस्कॉट, जेवीएम, डीपीएस, डीएवी ग्रुप, ऑक्सफोर्ड पब्लिक, कैंब्रियन, संत थॉमस, संत जेवियर्स समेत करीब 50 स्कूलों के कुल 406 बच्चों ने विभिन्न योगासनों में एक-दूसरे को चुनौती दी। सबने एक से बढ़कर एक आसनों से लोगों को चौंकाया। वाहवाही बटोरी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एमके राज थे।

योगासनों में रांची के 406 स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को दी चुनौती

आज योगाथन में रांचीवासियों को मिलेगा 108 बार सूर्य नमस्कार करने का चैलेंज

आज झारखंड योग महोत्सव का अंतिम दिन है। इस दिन का आकर्षण है योगाथन। इसमें रांचीवासियों को 108 बार सूर्य नमस्कार करने का चैलेंज दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच जेसीएसओआई ग्राउंड में होगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोग आज इस इवेंट में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

सुबह 10 बजे से आज लोगों को कर्म योग बताया जाएगा। स्ट्रेस मैनेजमेंट पर सेमिनार भी होगा। फिर 11.45 बजे से डेली लाइफ में योग पर वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है। योग निद्रा भी सिखाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से भक्ति योग होगा। फिर शाम को कल्चरल प्रोग्राम से महोत्सव खत्म होगा।

हर्ष की पेंटिंग में दिखा योग-प्रकृति का मेल

योग महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक स्टूडेंट्स के बीच पेंटिंग, डिबेट, स्पीच, पोस्टर मेकिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं हुईं। पेंटिंग में 150, क्विज में 107, स्पीच में 53 बच्चों ने भाग लिया। यह पेंटिंग झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हर्ष अनिकेत ने बनाई है। इसमें योग और प्रकृति का मेल दर्शाया गया है। इसके अलावा डिबेट में बच्चों ने एक दूसरे को समझाया कि व्यक्तित्व विकास में योग किस तरह मददगार है।

खबरें और भी हैं...