इमा नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर आज से
रांची | इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) की ओर से पुरूलिया रोड स्थित इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में 20 मई से आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क कराटे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची के विभिन्न स्कूलो एवं कॉलेजो के 61 लड़के एवं लड़कियों ने अपना पंजियन करा लिया है। शिविर में 4 वर्ष से 45 वर्ष तक के बच्चे, लड़के-लड़कियां, पुरुष आैर घरेलु महिलाएं भाग ले सकती हैं। इमा के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बतलाया की इस शिविर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण को विशेष रूप से तैयार किया गया है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शुरू हागा।