रांची | खेल विभाग रांची की ओर से अवासीय क्रीड़ा केंद्र बैडमिंटन होटवार में खिलाड़ियों के बीच रांची के उपविकास आयुक्त शशि रंजन आैर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच प्रशिक्षुओं द्वारा खेल किट का वितरण किया। रांची के जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने आगुंतकों का स्वागत किया। मौके पर उपविकास आयुक्त शशि रंजन ने खिलाड़ियों को मौके पर खेल में आगे बढ़ने के कई टिप्स दिए। प्रशिक्षण संबंधी खिलाड़ियों से भी जानकारी हासिल किए। उन्होनें खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही। मौके पर सेंटर के प्रशिक्षक भरत शाह, शंकर कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे। मौके पर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का सभी अधिकारियों ने स्टेडियमों का मुआयना भी किया।
आज पीवी. सिंधू बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन करेंगी
रांची | झारखंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए), धुर्वा में बने इंडोर बैडमिंटन रैकेट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 20 मई को 4.30 बजे किया जाएगा। रैकेट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन पद्मश्री और वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय स्टार शटलर पीवी. सिंधू और पद्म भूषण और भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपिचंद, बीसीसीआई के प्रभारी सचिव अमिताभ चौधरी करेगें।
झारखंड के 5 कबड्डी खिलाड़ी भारतीय टीम में
रांची | नेपाल के पोखरा में आगमी एक से तीन जीन तक आयोजित भारत-नेपाल खेल सीरीज में भारतीय कंपनी कबड्डी दल की भाग लेने वाली कबड्डी टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें मो. जैयद, अक्षय कुमार शुक्ला, अनिकेत कुमार, अभिनव कुमार, अभिनव राज आैर आदर्श कुमार पाठक शामिल हंै। झारखंड कंपनी संघ के सचिव राहुल कुमार ने बताया कि भारत और नेपाल सीरीज में कबड्डी, वालीबॉल आैार फुटबॉल खेल शामिल हंै।
एसपीएल अंडर-16 में साई ब्लू जीता, हारा ग्रीन
रांची | साई ब्लू की टीम ने एसपीएल अंडर-16 क्रिकेट में साई ग्रीन को 110 रनों से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। साई ब्लू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 7 विकेट पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिव ने 49, अंशु ने 41, मानस ने 30 आैर सुशांत ने 18 रनों का योगदान किया। साई ग्रीन के आदिल को 2, अनिमेष को एक विकेट मिला। जवाब में साई ग्रीन की टीम 13 ओवरों में 107 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से शिवम ने 46, श्रेयंस ने 10 रन बनाए। साई ब्लू के रौशन को 4, अस्तिवा ने 3 व मंयक को एक विकेट मिला। रौशन को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।