खेलकूद-कला, संस्कृति, युवा विकास मंच बुंडू की ओर से पंच परगना उच्च विद्यालय में आयोजित अंडर-16 सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जेसीए बुंडू ने अरुण भद्र मेमोरियल कोलकाता को 17 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जेसीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आर्यन ने 62, निखिल ने 18, हिमांशु व कबीर ने 12-12 रनों का योगदान किया। जवाब में कोलकाता की टीम 160 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से नीतिश ने 37, रूपांकर ने 29 रन बनाए। जेसीए के सोनू व राहुल को 3-3, कबीर व निखिल को दो-दो विकेट मिले। सोनू को मैन आॅफ द मैच, निखिल चटर्जी को मैन आॅफ द सीरीज, हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया।