पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका धाम दर्शन मार्ग की दुकानें होंगी शिफ्ट, श्रद्धालुओं के लिए होगी लंगर की व्यवस्था

रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका धाम दर्शन मार्ग की दुकानें होंगी शिफ्ट, श्रद्धालुओं के लिए होगी लंगर की व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची/रामगढ़

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रजरप्पा दर्शन मार्ग की दुकानें शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की प्रणाली निर्धारित करें। साथ ही प्रसाद ग्रहण करने और भोजन के लिए अलग से लंगर की सुचारू व्यवस्था कराएं। लंगर में सुबह-शाम दो समय के भोजन एवं नाश्ते का समुचित प्रबंध करें। वे शनिवार को रामगढ़ परिसदन में मां छिन्नमस्तिका धाम रजरप्पा को विकसित किए जाने के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने अफसरों से कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में मां छिन्नमस्तिका धाम को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। रांची से रजरप्पा की दूरी भी कम है। वे परिवार वालों के साथ छुटटी के दिनों में भी यहां आकर पर्यटन विकास के काम को देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति के तर्ज पर यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार धार्मिक पर्यटन की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जानी हैं। जिसका प्रथम चरण इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाना है। इसके बाद तुरंत बाद दूसरे फेज का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आने-वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की प्रणाली निर्धारित कर दें।

खाद्य सामग्रियों एवं प्रसाद के मामले में स्वच्छता की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच की प्रणाली पूर्व में ही विकसित कर लें। उन्होंने कहा कि प्रसाद एवं भोजन के लिए मूल्य तय होना चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बिक्री के लिए भी खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की व्यवस्था रहे। साथ ही मूल्य भी निर्धारित हों।

भास्कर ख़ास

सीएम ने कहा-मां छिन्नमस्तिका धाम में भोजन और प्रसाद की दर तय होनी चाहिए

सीएम का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रजरप्पा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें: मुख्यमंत्री ने कहा कि रजरप्पा के संपूर्ण परिसर को रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया जाना है ताकि पर्यटक यहां आएं। इसके अलावे दामोदर नदी पर झूला पुल एवं भैरवी नदी पर भी पुल बनाया जाना है। यात्रियों की सुविधा के लिए अमानती सामान घर की व्यवस्था रहेगी ताकि लोग अपने सामानों को सुरक्षित रखकर पूजा-अर्चना एवं भ्रमण कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...