रांची | चैंबर की जीएसटी उप समिति की बैठक में व्यवसायियों ने जीएसटी मिस-मैच के लिए मिल रहे नोटिस को लेकर शिकायत की। चैंबर भवन में उपाध्यक्ष दीनदयाल बर्णवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें व्यवसायियों ने कहा कि विभाग द्वारा निर्गत मिसमैच नोटिस से लगता है कि विभाग अब अव्यवहारिक होता जा रहा है, जो अनुचित है। विभाग इस पर विचार करे।