रांची | हरमू मैदान में श्री साईं मंदिर शिरडी के अंदर के स्वरूप जैसा विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। रविवार को श्री साईं महोत्सव होगा। आकर्षण साईं सुर संध्या होगी, जिसमें दिल्ली के भजन सम्राट सरताज पंकज राज साथियों के साथ भजन की सरिता बहाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 5:00 बजे की काकड़ आरती से होगी।