रांची | राज्य के पहले अभियोजन निदेशक दिग्विजय मणि त्रिपाठी को शनिवार को एक समारोह में विदाई दी गई। समारोह अभियोजन निदेशालय और झारखंड राज्य अभियोजन सेवा संघ के पदाधिकारियों की ओर से हुआ। दिग्विजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब झारखंड राज्य स्पीडी ट्रायल में देश के मानचित्र पर अब्बल साबित हुआ है। इस अवसर पर देवघर के अपर लोक अभियोजक ब्रह्मदेव पांडेय, उपनिदेशक राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, वीके साहू, प्रदीप वर्मा मौजूद थे।