रांची | राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दो वीसी और तीन प्रोवीसी की नियुक्ति की है। रांची यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सत्यनारायण मुंडा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि, रांची के वीसी बनाए गए। वहीं आरयू के प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया है। आरयू के डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा सिदो कान्हू विवि, मारवाड़ी कॉलेज के डॉ. पवन कुमार पोद्दार एनपयू मेदिनीनगर और डॉ. अनिल कुमार महतो बिनोद बिहारी मेहता कोयलांचल विवि के प्रोवीसी बनाए गए हैं।