रांची | महानदी कोल फील्ड के सीएमडी एके झा कोल इंडिया के स्थाई चेयरमैन चुन लिए गए। अपॉइन्टमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने उनके नाम को मंजूरी दे दी। चेयरमैन एस भट्टाचार्य के पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद से यह पद प्रभार पर चल रहा था। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह लगातार दो बार प्रभारी चेयरमैन रहे। 23 अप्रैल को केंद्रीय अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार को चेयरमैन का प्रभार दिया गया था। गोड्डा निवासी एके झा ने अपने करियर की शुरुआत सीसीएल से की थी।