पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 व 22 मई को रांची में हो सकती है बारिश

21 व 22 मई को रांची में हो सकती है बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| दो-तीन दिनों में बढ़ी गर्मी से राहत मिल सकती है। 19 से 22 मई तक रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार झारखंड के ऊपर एक अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है, जिस वजह से बारिश हो सकती है। 19 और 20 मई को उत्तरी झारखंड के देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ साहिबगंज और दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा में बारिश के आसार हैं। वहीं 21 और 22 मई को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी समेत आसपास जिले में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...