पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन बोिरंग से बुझती थी शहर के लोगों की प्यास वे भी हो गए फेल

जिन बोिरंग से बुझती थी शहर के लोगों की प्यास वे भी हो गए फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में वाटर कर्फ्यू जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। स्थिति यह है कि नगर निगम के हाइड्रेंट और एचवाईडीटी पर भी आजकल पानी के लिए भीड़ नहीं लग रही, क्योंकि हाइड्रेंट से लेकर एचवाईडीटी व चापानल तक फेल हो चुके हैं। वाटर टैंकर भी नहीं आ रहे, इस वजह से मुहल्लों में पानी नहीं मिल रहा है। कई क्षेत्र में लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। मधुकम, स्वर्ण जयंती नगर, विद्यानगर आदि मुहल्लों में एक दिन पानी लेने के बाद उसे दो से तीन दिन तक चलाया जा रहा है। कई घरों में तो लोग खाना बना नहीं पा रहे, होटल से मंगवाकर खा रहे हैं।

हाइड्रेंट फेल होने से शुक्रवार को शहर के 100 से अधिक मुहल्लों में टैंकर से पानी नहीं पहुंचा। जिस वार्ड में प्रतिदिन 5 से 7 टैंकर पानी पहुंचता था, उन वार्डों में एक से दो टैंकर ही पहुंचाए जा रहे हैं। सेवा सदन हॉस्पिटल के सामने स्थित एचवाईडीटी (डीप बोरवेल) का मोटर तीन दिन पहले जल गया है। इस कारण यहां मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पर ताला लटक गया है। गरीबों के निवाले पर भी आफत आन पड़ी है। बावजूद नगर निगम में नेता और अफसर पूरे शहर को पानी पिलाने का आश्वासन देते चल रहे हैं।

इधर, नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि का कहना है कि अपर बाजार में नया हाइड्रेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। हरमू में मोटर निकालने का प्रयास हो रहा है। जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित हाइड्रेंट को चालू करा दिया गया है। एचवाईडीटी का वाटर लेवल नीचे जाने की वजह से समस्या हो रही है। ऐसे स्थानों पर भी टैंकर से पानी बांटने की व्यवस्था होगी।

30 मिनट में भरनेवाला टैंकर अब बमुश्किल 1 घंटे में भरता है

अपर बाजार निगम स्टोर

यहां वर्षों पुराना हाइड्रेंट (डीप बोरिंग) हैं। यहां 7.5 एचपी का मोटर लगाकर टैंकर में पानी भरा जाता है। गुरुवार को शाम से अचानक पानी रुक-रुक कर आने लगा। 30 मिनट में भरनेवाला टैंकर 1 घंटे में भर रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक 15 टैंकर पानी भी नहीं मिला।

रांची लेक एचवाईडीटी फेल

सेवा सदन हॉस्पिटल के सामने बना एचवाईडीटी चार दिनों से खराब है। लोगों ने बताया कि एचवाईडीटी से अचानक धुआं आया, इसके बाद काम करना बंद हो गया। इससे आसपास के दुकानदार, हॉस्पिटल आनेवाले मरीज के परिजन और स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

चार दिनों से एचवाईडीटी खराब है। दाल-भात केंद्र बंद करना पड़ा, क्योंकि पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हर दिन करीब 100 लोग खाना खाने आते थे। जो अब लौट जाते हैं। -मनीषा, दाल-भात केंद्र संचालिका

लोगों ने कहा- कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं

हरमू एमटीएस हाइड्रेंट

हरमू नदी के पास बने मिनी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का हाइड्रेंट पूरी तरह फेल हो गया। तीन दिन पहले मोटर जलने के बाद गुरुवार को उसे निकाला जा रहा था, लेकिन पाइप टूट गई। इससे मोटर बोरवेल में ही फंस गया है।

मधुकम एचवाईडीटी फेल

न्यू मधुकम में एचवाईडीटी ही लोगों के पानी का सहारा था, लेकिन एक सप्ताह से यह भी काम नहीं कर रहा है। क्योंकि 600 फुट गहरा एचवाईडीटी का वाटर लेवल भी डाउन हो गया है।

इन वजहों से हो रही परेशानी

ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जाने की वजह से निगम का डोरंडा, अपर बाजार, कर्बला चौक हाइड्रेंट से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

अपर बाजार, लेक रोड, किशोरगंज में भी पानी नहीं है। बोरवेल फेल हो गया है। एचवाईडीटी और टैंकर के भरोसे लोग रहते थे, लेकिन अब उस पर भी आफत आ गई। दो दिनों से पानी नहीं मिला है। - भोला कुमार, किशोरगंज निवासी

एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी खराब होने पर उसे बनाया नहीं गया। कई जगह वाटर लेवल नीचे चला गया है।

खबरें और भी हैं...