अब यात्री हटिया से ही डायरेक्ट पूर्णिया तक का टिकट ले सकेंगे। यह सुविधा 13 जून से प्रभावी होगी। इसके लिए रेलवे ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस को हटिया-पूर्णिया सुपर ट्रेन में विलय कर दिया है। अब यह ट्रेन 18626-18625 नंबर से जानी जाएगी। इसकी समय सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन में वर्तमान में चल रहे एसी चेयर कार की जगह अब एसी-3 बोगी लगाई जाएगी।
बताते चलें कि एसी चेेयर कार की जगह एसी थर्ड बोगी और हटिया से पूर्णिया तक डायरेक्ट टिकट की मांग लंबे समय की जा रही थी। पिछले दिन रांची दौरे पर आए दक्षिण-पूर्व रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (पैसेंजर एंड कैटरिंग) अजय शंकर झा के समक्ष यह मांग रखी गई थी। शुक्रवार को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। बताते चलें कि हटिया-पटना सुपर ट्रेन में रांची से जानेवाले यात्रियों को डायरेक्ट पूर्णिया तक टिकट नहीं मिलता था।