पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइकिल सवार को बचाने में एक की मौत

साइकिल सवार को बचाने में एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार रात नौ बजे अरगोड़ा चौक से कडरू जाने वाले रास्ते में सुमित ओझा (36) नामक युवक की मौत हो गई। सुमित सेनेटरी वेयर कंपनी में टेक्निशियन था। घर जाने के दौरान हादसा हुआ। बताया जाता है कि वह तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। तभी सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। वे बिना हेलमेट के थे। सिर पर गंभीर चोट और अधिक खून बहने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुमित मूल रूप से ओड़िशा के रहनेवाले थे और अशोकनगर स्थित तेली कोचा पुंदाग रोड में रहते थे। उनका एक बच्चा भी है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अरगोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया।

आंबेडर चौक के पास दो बाइक एक दूसरे से टकराई डोरंडा के मिस्त्री कॉलोनी में रहनेवाले युवक की मौत

वहीं, गुरुवार देर रात डोरंडा स्थित आंबेडकर चौक के पास सड़क दुर्घटना में डोरंडा मिस्त्री कॉलोनी निवासी बसर (18) की मौत हो गई। बसर रात में बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डोरंडा पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बसर भी बिना हेलमेट के था।

सुमित ओझा।

मृतक बसर।

खबरें और भी हैं...