पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगन्नाथपुर थाना से कार की चोरी का आरोपी युवक फरार

जगन्नाथपुर थाना से कार की चोरी का आरोपी युवक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जगन्नाथपुर थाना से शुक्रवार को कार चोरी का आरोप दानिश फरार हो गया। दानिश धुर्वा के ए टाइप साइड का निवासी है। उसे स्थानीय लोगों ने विधानसभा के पास से चोरी हुई कार के साथ धुर्वा स्टेडियम के पास से पकड़ा था। दानिश ने गुरुवार को कार चुराई थी। शुक्रवार को लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामला जगन्नाथपुर थाने का था, इसलिए धुर्वा थाना ने उसे जगन्नाथपुर को सौंप दिया। शुक्रवार को उसे जगन्नाथपुर थाने में सरिस्ता में रखा गया था, क्योंकि वह बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अचानक सरिस्ता में किसी भी पुलिस वाले को नहीं देख वह फरार हो गया। इस पर थानेदार ने कहा कि उस समय जो भी पदाधिकारी व जवान की ड्यूटी थी, उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

ट्रेन से कट कर अधेड़ व्यक्ति की मौत, नशे का आदी था

रांची | चुटिया पुराना पावर हाउस के समीप शुक्रवार को धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। जीआरपी इंस्पेक्टर प्लेयर किस्कू ने बताया कि मृतक की पहचान सिरमटोली के विजय सिंह (50) के रूप में हुई है। वह नशे का आदी था। संभवत: नशे के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। इसके परिजन पलामू में रहते हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है।

नक्सली का डिस्चार्ज आवेदन कोर्ट ने किया खारिज

रांची | राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में ठेकेदारों और खनन उद्योगपतियों से लेवी वसूलने के आरोप में जेल में बंद गुमला के नक्सली प्रभु प्रसाद साहू को कोर्ट से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने आरोपी के डिस्चार्ज आवेदन को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए अभिलेख पर पर्याप्त दस्तावेज और सबूत उपलब्ध हैं। तेलंगाना राज्य के बी नारायण और मूला सत्यनारायण रेडी भी जेल में बंद है। एनआईए ने मुलाकात नारायण रेड्डी को इस मामले में सरकारी गवाह बनाया है।

खबरें और भी हैं...