रांची | रांची-मुरी रेलखंड पर शनिवार को नामकुम-टाटीसिलवे के बीच 6 घंटे का मेगा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे लो हाइट सबवे बनाएगा। सुबह 8:40 बजे रांची स्टेशन से एलेप्पी धनबाद जाने वाली एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस के बाद सुबह 9:10 से दोपहर 3:10 तक लो हाइट सबवे बनाने का कार्य चलेगा। इस दौरान दो ट्रेनों को भी रि-शिड्यूल किया गया है और 5 ट्रेनें कैंसिल की गई है। एक ट्रेन 35 मिनट लेट से रांची आएगी। कुछ मालगाड़ी ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है और कुछ कैंसिल रहेगी।
यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल : बोकारो-रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, राउरकेला झारसुगुड़ा पैसेंजर,हटिया खड़गपुर, रांची बांकुरा पैसेंजर, टाटा हटिया पैसेंजर ट्रेन।
वहीं, रांची-जयनगर एक्सप्रेस शाम 5 बजे रांची से खुलेगी, जबकि इसका खुलने का तय समय शाम 4 बजे है। वही रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम पांच बजे पटना के लिए खुलेगी।