पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉलिथीन का विकल्प नहीं होने से परेशानी

पॉलिथीन का विकल्प नहीं होने से परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011, एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 और प्लास्टिक मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पॉलिथीन और नन वोवेन पॉलीप्रॉपीलीन खरीदने-बेचने, स्टॉक में रखने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद फल, सब्जी दुकान, कपड़ा स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठानों में धड़ल्ले से नन वोवेन पॉलीप्रॉपीलीन में सामान दिए जा रहे हंै। वजह है कि अभी तक इसका दूसरा विकल्प बाजार में नहीं आया है। निगम ने अपने स्तर से भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। इससे दुकानदारों के साथ ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के बाजारों-हाटों में भी इसी समस्या से ग्राहक-दुकानदार पीड़ित हैं।

खबरें और भी हैं...