पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिबंधित पॉलीबैग के इस्तेमाल पर वी टू स्टोर सील

प्रतिबंधित पॉलीबैग के इस्तेमाल पर वी टू स्टोर सील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में पॉलिथीन और नन वोवेन पॉलीप्रॉपीलीन के खिलाफ रांची नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एमजी रोड स्थित वी टू स्टोर को सील कर दिया। निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार के नेतृत्व में हुए छापेमारी अभियान के दौरान पांच दुकानों की जांच की गई। टीम ने वी टू स्टोर से 4560 नन वोवेन पॉलीप्रॉपीलीन (कपड़ा जैसा दिखने वाला पॉलीबैग) बरामद किया। स्टोर संचालक ने बताया कि देशभर के सभी स्टोर में यही पॉलीबैग चल रहे हैं। यह नष्ट हो जाता है। प्लास्टिक का कैरीबैग नहीं रख रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। सहायक कार्यपालक पदाधिकारी ने स्टोर पर 91200 रुपए जुर्माना लगाया। स्टोर संचालक ने तत्काल जुर्माना देने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्टोर सील कर दिया गया। इसके बाद एक कपड़े की दुकान की जांच की गई। यहां 800 पॉलीबैग बरामद हुए। टीम ने संचालक पर 16 हजार रुपए जुर्माना लगाया, जिसे उसने जमा करा दिया। इससे पहले धुर्वा में एक पूजा स्टोर में पॉलिथीन मिलने पर निगम ने सबसे अधिक एक लाख रुपए जुर्माना लगाया था।

वी टू स्टोर में जांच करते रांची नगर निगम के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...