प्रोन्नति के लिए हुई डीपीसी, मनोज सिंह और चंद्रशेखर बनेंगे डीआईजी
रांची | आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति के लिए शुक्रवार को डीपीसी हुई। आईपीएस मनोज कुमार सिंह और चंद्रशेखर को डीआईजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी जबकि दो अन्य अफसरों संगीता कुमारी और देवेंद्र ठाकुर को सीनियर सलेक्शन ग्रेड मिलेगा। एक अन्य आईपीएस राजकुमार लकड़ा का नाम भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नति पर विचार किया गया लेकिन एसीआर कंपलीट नहीं होने के कारण उन्हें फिलहाल सीनियर सलेक्शन ग्रेड नहीं मिला है। उन्हें तत्काल एसीआर जमा करना होगा। इधर, एक दर्जन डीएसपी के भी तबादले की सूचना है।