अमरजीत ने साई रेड को जिताया
रांची | साई रेड की टीम मोरहाबादी में खेले जा रहे एसपीएल क्रिकेट मैच में साई ऑरेंज को 46 रनों से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। साई रेड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 187 रनों पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अमीश ने 55, हर्ष ने 32, राकेश ने 13, अमरजीत ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। रोहित आैर अभिनव को 3-3, मोनू को 2 विकेट मिला। जवाब में साई ऑरेंज की टीम 29 ओवर में 142 रनों पर सिमट गई। टीम की तरफ से साकेत विश्वास ने 53, अश्विनी ने 13 व मोनू ने 15 रन बनाए। अमरजीत आैर करण को 3-3, हर्ष को 2 विकेट मिले। साई रेड के अमरजीत को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।