पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जस्टिस सीसी को 18 रनों की बढ़त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | टॉरियन स्कूल मैदान में खेले जा रहे गौरव सिंह मेमोरियल सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में पहले दिन जस्टिस सीसी की टीम हेहल आरोही के खिलाफ 18 रनों की बढ़त बना ली। जस्टिस सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवरों में 127 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से श्रीकांत ने 72, मंटू ने 17 रन बनाए। हेहल के रणधीर को 5, विकास व राहुल को दो-दो विकेट मिले। जवाब में हेहल आरोही की टीम 34.2 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से राहुल ने 27, राजा ने 18 रन बनाए। जस्टिस के अंकेश को 6 व मंटू को दो विकेट मिला।

खबरें और भी हैं...