रांची | शारदा ग्लोबल स्कूल के 7वीं कक्षा के छात्र रूद्र इशान का चयन ताइक्वांडो टीम में किया गया है। रुद्र इशान काठमांडू के दशरथ राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगा। वह ताइक्वांडो के अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लेंगे। स्कूल की प्राचार्या डा. रंजना स्वरूप ने छात्र को बधाई और जीत की शुभकामनाएं दी है और कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।