पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कल से

बेसबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड बेसबॉल संघ की ओर से 20 से 28 मई तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर बरियातू रोड स्थित हाई-क्यू इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इस शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को बेसबॉल की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। शिविर को तीन अलग-अलग आयु वर्ग में बांटा गया। शिविर में अंडर-14, अंडर-16 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। झारखंड बेसबॉल संघ के द्वारा आयोजित इस कैंप के आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शिविर में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड का फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...