रांची | मणिपुर के इंफाल में 19 से 25 मई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुशु प्रशिक्षक सेमिनार में झारखंड के चार प्रशिक्षक भाग लेंगे। संघ के महासचिव शिवेंद्र दुबे ने बताया झारखंड से भाग लेने वाले प्रशिक्षकों में एल प्रदीप कुमार सिंह, दीपक गोप, वाहिद अली आैर रजि अहमद शामिल हैं। मणिपुर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, भारतीय खेल प्राधिकरण, वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया की ओर से आयोजित सेमिनार बिल्कुल अलग होगा। क्योंकि इसमें एक साथ चीन से आए हुए चार कोच ट्रेनिंग देंगे। सेमिनार मिस जेंग फेंग के नेतृत्व में बीजिंग स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।