रांची | शोतोकान कराटे डो फेडरेशन की ओर से श्री अरविंदो सोसाइटी स्थित कराटे प्रशिक्षण केन्द्र में चलाये जा रहे सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। शिविर में पिस्टल द्वारा कोई अटैक कर रहा हो तो कैसे बचा जाये आैर कराटे के तकनीकों का प्रयोग कर किस तरह उसे अटैक किया जाए, इसके बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में शोकफ के मुख्य तकनीकी निदेशक एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक मानस सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।