रांची | जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही एचपी बोधनवाला ट्रॉफी क्रिकेट में शुक्रवार को जमशेदपुर और धनबाद की टीमें अपने-अपने मैच जीते। मुख्य स्टेडियम में खेले गए मैच में जमशेदपुर ने रांची को 43 रनों से हराया। जमशेदपुर ने 50 ओवरों में 6 विकट पर 289 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विशाल ने 118 गेंदों में 110 रनों की शतकीय पारी खेली। सौरभ ने 62, भानु आनंद ने 54 रन बनाए। संकट मोचन को 3,आशीष को दो विकेट मिला। जवाब में रांची की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विल्फ्रेड बेंग ने 60, प्रकाश मुंडा ने 44, सुरेंद्र ने नाबाद 25 रनों का योगदान किया।