रांची| अंजुमन इस्लामिया, रांची के अंतर्गत चलनेवाले आजाद मिडिल स्कूल, कर्बला चौक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई का खर्च अब फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी उठाएगी। सोसायटी की ओर से 50 स्कूली छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 30 हजार रुपए स्कूल के जिम्मेदारों को दिए गए। सोसायटी वर्ष 2008 से अबतक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 3500 बच्चों की मदद कर चुकी है। सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण स्कूल से वंचित न रहे। मौके पर सोसाइटी के सचिव मो. खलील, खजांची अरशद शमीम, उपाध्यक्ष मो. जाहिद सदस्य मो. गुलज़ार, मतिउर रहमान, शकील रही, सुहैल अख्टर, हसनैन और सैफुल हक आदि का योगदान रहा।