डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) से पढ़ाई शुरू करने पर सहमति बनी है। परीक्षा संचालन के लिए रेगुलेशन बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद विवि प्रशासन ने एग्जाम रेगुलेशन के बनाने के लिए ड्राफ्ट कमेटी गठित क। इसमें परीक्षा नियंत्रक पीके प्रधान को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में डॉ. भोला महतो, साइंस डीन डॉ. एसआर साहू, ह्यूमिनिटी डीन डॉ. माधुरी प्रसाद, सोशल साइंस डीन डॉ. दिनेश तिर्की, डॉ. एनके महतो, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. जीएस मुंडा, डॉ. अनुपम कुमार शामिल हैं। कमेटी को शीघ्र ही रजिस्ट्रार डॉ. एनडी स्वामी को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।