रांची | प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अमिताभ रंजन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए।