पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा और आजसू ने षड़यंत्र कर अमित महतो को फंसाया: बलमुचू

भाजपा और आजसू ने षड़यंत्र कर अमित महतो को फंसाया: बलमुचू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | उपचुनाव में आरोपों का दौर अब शुरू हो गया है। सिल्ली उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि भाजपा और आजसू की सरकार ने मिलकर अमित महतो के विरुद्ध षडयंत्र किया जिसकी वजह से अमित की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई। अब यह समय आ गया है कि राज्य को जल्द से जल्द रघुवर सरकार मुक्त किया जाए। सिल्ली उपचुनाव इस दिशा में पहला कदम हो सकता है। चुनावी सभा में केशव महतो कमलेश, सत्यनारायण सिंह , छत्रपति सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...