पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक तंबाकू बेचनेवाले को लाइसेंस देने का निर्णय कड़ाई से लागू होगा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक तंबाकू बेचनेवाले को लाइसेंस देने का निर्णय कड़ाई से लागू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू पदार्थों के बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए धावा दल द्वारा सघन छापामारी करने का आदेश दिया है। साथ ही बच्चों को तंबाकू के दुष्परिणामों से बचाने के लिए किताबों में इससे जुड़े अध्याय लाने की हिदायत भी दी है। उन्होंने सोमवार को तंबाकू नियंत्रण के लिए गठित राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक की।

तंबाकू पदार्थ बेचने के लिए अलग से दिए जाएं लाइसेंस

उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम की ओर से तंबाकू बेचने वालों के लिए अलग से लाइसेंस जारी करने का निर्णय ऐतिहासिक है, इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इसी तर्ज पर राज्य के अन्य नगर निगम एवं नगरपालिकाओं में लाइसेंस को अनिवार्य करने का निर्देश दिया। कोटपा 2003 के उल्लंघन संबंधी मामले को ऑनलाइन दर्ज किए जाने हेतु एप विकसित किए जाने का आदेश दिया गया ।

तंबाकू के दुष्परिणामों से बचाने के लिए स्कूली बच्चों के कोर्स में जुड़ेगा चैप्टर

राज्य में तंबाकू पदार्थों की तस्करी रोके आयुक्त

राज्य में तस्करी के माध्यम से अवैध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए सभी आयुक्तों को अविलंब कदम उठाए जाने का निर्देश दिया गया। बीड़ी मजदूरों के वैकल्पिक व्यवसाय हेतु श्रम विभाग को कौशल विकास प्रशिक्षण करने का निर्देश दिया गया। सीएस द्वारा तंबाकू नियंत्रण हेतु कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया।

झारखंड के 38.9 % लोग खाते हैं तंबाकू

स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि झारखंड में 38.9 प्रतिशत व्यस्क किसी न किसी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल करते है। राज्य में तंबाकू के सेवन का प्रतिशत का दर राष्ट्रीय दर से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। सार्वजनिक स्थलों विशेषकर स्कूलों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर धूम्रपान प्रतिबंध हेतु बोर्ड का प्रदर्शन किया गया है । कोटपा 2003 के तहत अबतक 2 लाख से भी अधिक का जुर्माना वसूला गया है। परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया कि बसों में पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार करे। बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, परिवहन, विधि, पर्यटन, कला एवं संस्कृति खेल कूद एवं कार्य विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के सचिवों तथा स्वयंसेवी संस्था सीड्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिलें मे चलेगा तंबाकू के खिलाफ अभियान

कोटपा 2003 विभिन्न धाराओं के अनुपालन की स्थिति जानने के लिए सभी जिलों में कराया जाएगा सर्वेक्षण कृषि विभाग अब तंबाकू की जगह वैकल्पिक खेती फूल व अन्य उत्पादों को देगा बढ़ावा राज्य एवं जिला स्तर पर तंबाकू के खिलाफ चलेगा सघन अभियान झारखंड स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे जिलों एवं राज्य स्तर पर अच्छा काम करने वाले उपायुक्त, अन्य पदाधिकारी व स्वयं सेवी संस्थान पंचायतों के मुखिया और सभी सदस्यों को तंबाकू नियंत्रण के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

खबरें और भी हैं...