रांची | सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड मामले में सोमवार को न्यायायुक्त शिवपाल सिंह की अदालत सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले के अपर लोक अभियोजक एके राय को और गवाह लाने की अनुमति दे दी है। साथ ही आदेश में कहा है कि सभी 6 गवाहों को 23 मई से अगले सात दिन के अंदर कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज करा दें।
इधर, सुनवाई के दौरान आरोपी पति-प|ी नाजिया हुसैन और आरिफ अली कोर्ट में उपस्थित थे। नाजिया ने कोर्ट से अनुरोध किया वे लोग इस मामले में कोर्ट आते-आते परेशान हो चुके हैं। इसलिए फैसला जल्द दे दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि और भी गवाही होने दीजिए। फैसला आ जाएगा। इस केस से जुड़े दो अन्य आरोपियों नाजिया हुसैन के बेटे-बेटी के खिलाफ डुमरदगा स्थित जुवेनाइल कोर्ट में मामला चल रहा है।