पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुकम में चोरों ने एटीएम तोड़ी, कैश चैंबर नहीं तोड़ पाए, बचे पांच लाख

मधुकम में चोरों ने एटीएम तोड़ी, कैश चैंबर नहीं तोड़ पाए, बचे पांच लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को तेज आंधी-बारिश के बाद राजधानी के बड़े इलाके में बिजली गुल होने का अपराधियों ने फायदा उठाया। मधुकम चूना भट्ठा चौक पर बीती रात अपराधियों ने एसबीआई की एटीएम तोड़ डाली और पैसा निकालने की कोशिश की। सोमवार सुबह जब लोगों ने एटीएम टूटी देखी तो इसकी सूचना सुखदेवनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम संचालित कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि को वहां बुलाया। जब एटीएम की जांच की गई तो पता चला कि चोर कैश चैंबर नहीं खोल पाए हैं। इसमें रखे पांच लाख रुपए सुरक्षित हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मांगे तो एजेंसी ने कहा कि जब तक एटीएम की मरम्मत नहीं होगी, फुटेज नहीं निकाले जा सकते हैं।

एटीएम का बीमा रहता है, इसलिए गार्ड नहीं रखते एजेंसी : चूना भट्ठा स्थित एटीएम में कोई गार्ड तैनात नहीं था। यह एटीएम चेन्नई की एजेंसी फाइनांशियल कॉर्पोरेट सिस्टम संचालित करती है। गार्ड नहीं होने के संबंध में पूछे जाने पर एजेंसी के अधिकारी बीआर प्रजापति ने बताया कि एजेंसी की ओर से हर एटीएम का इंश्योरेंस कराया जाता है। अगर एटीएम को तोड़ पैसे की चोरी होती है तो नुकसान की भरपाई संबंधित इंश्योरेंस कंपनी करती है। इसलिए अधिकतर एटीएम में गार्ड नहीं रखे जाते हैं।

खबरें और भी हैं...