पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच करने दिल्ली जाएगी बाल आयोग की टीम

जांच करने दिल्ली जाएगी बाल आयोग की टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापुंग की नाबालिग लड़की की दिल्ली में हत्या के बाद शव को टुकड़े कर देने के मामले पर झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। साथ ही निर्णय लिया है कि आयोग की टीम दिल्ली जाकर पूरे मामले की छानबीन करेगी। आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि इस टीम में महिला स्तर की डीएसपी, प्रेस प्रतिनिधि, गुमला सीडीपीओ और एनजीओ के सदस्य सहित 7 से 8 लोग शामिल रहेंगे। एक सप्ताह में यह टीम दिल्ली रवाना होगी और दो सप्ताह में आयोग को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। कुजूर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित आयोग कार्यालय में मीडिया को इस संबंध में जानकारी दे रही थीं। आयोग की ओर से घटना से संबंधित जानकारी दिल्ली पुलिस से मांगी गई है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के डीसीपी को लिखे पत्र में कहा है कि इस मामले में घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट, घटनास्थल के फोटो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी गुमला की एक लड़की ने दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में राकेश पहवा के घर पर 15 फरवरी 2018 को फांसी लगा ली थी। इस मामले में जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

नाबालिग हत्याकांड

आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, सात दिन बाद दिल्ली जाने व दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश

प्रेस से बात करतीं आरती कुजूर।

झारखंड भवन के स्टेट रिसोर्स सेंटर से नहीं मिली जानकारी : आयोग की अध्यक्ष से जब सवाल किया गया कि दिल्ली स्थित झारखंड भवन में संचालित स्टेट रिसोर्स सेंटर ने इस मामल की कब जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है, स्टेट रिसोर्स सेंटर से नहीं। उन्होंने इस संबंध में पहले भी सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि सेंटर को और एक्टिव बनाया जाए।

खूंटी एसपी ने कार्रवाई को लिखा था, पर ट्रैफिकिंग करा रहा दलाल

रांची | लापुंग की एक 16 साल की नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाया जाता है। जब नाबालिग अपने काम के बदले मेहनत का पैसे मांगती है तो उसके शरीर के टुकड़े कर नृशंस हत्या कर दी जाती है। झारखंड से हर साल हजारों की संख्या में लड़कियों की ट्रैफिकिंग सिर्फ नौकरी के नाम पर हो रहा है। इनके ट्रैफिकिंग में कई दलाल सक्रिय है। इन दलालों की सूची 2015 में तैयार की गई थी। इन पर खूंटी के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने प्रवर्तन निदेशालय रांची को प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) तहत कार्रवाई करने के लिए भी लिखा था। लेकिन आज भी इनमें से कई दलाल ट्रैफिकिंग के इस धंधे में सक्रिय है। इन्हीं में से एक खूंटी के मुरहू का रहने वाला पन्ना लाल उर्फ पन्ना लाल महतो उर्फ पन्ना गंझू शामिल है। जिसके खिलाफ तत्कालीन एसपी खूंटी ने ईडी को पीएमएलए के तहत कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था।

खबरें और भी हैं...