रांची | अपने विरुद्ध सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वार्ड 39 के पार्षद वेदप्रकाश सिंह ने धुर्वा थाना में सोमवार को मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा कि है कि धुर्वा के विशाल राज, डॉली कुमारी व रोशन प्रसाद गलत आईडी बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। गाली-गलौज कर रहे हैं। इसलिए इस मामले में कार्रवाई की जाए।