एटीएम कार्ड पॉकेट में था, फिर भी खाते से निकल गए 16700 रुपए
रांची | पंडरा के हेसल निवासी विजय तिर्की के खाते से 16700 रुपए निकल गए। जबकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में ही था। विजय ने अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। विजय ने बताया कि वह जब बैंक गया तो उसे बताया गया कि रविवार को उसके खाते से 16000 और सोमवार को 700 रुपए निकाले गए हैं। दोनों राशि अलग-अलग एटीएम से निकाली गई है। पहली निकासी हरमू से और दूसरी निकासी ओल्ड एचबी रोड स्थित एटीएम से।