तत्काल टिकट की बुकिंग में विशेष सतर्कता बरतेगा रेलवे
दक्षिण-पूर्व रेलवे की विजिलेंस टीम ने रेलवे बोर्ड को अनुशंसा की है कि दूसरे जगहों से यात्रा करने वाले यात्रियों से टिकट लेने के दौरान एविडेंस लिया जाए कि वह 24 घंटे के अंदर कैसे संबंधित स्टेशन पर पहुंचेंगे और ट्रेन समय पर पकड़ेगे। संदेहास्पद यात्रियों को टिकट ना दें। यह अनुशंसा तत्काल टिकट में गड़बड़ी को लेकर देशभर में चलाए गए ड्राइव में 6600 फर्जी टिकट पकड़े जाने के बाद किया गया है। रांची स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर भी रेल विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान यह बात सामने आई कि रांची से तत्काल टिकट मुंबई से दिल्ली तक राजधानी ट्रेन में लिया गया था। जब विजिलेंस टीम ने संबंधित यात्री से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह यात्री फरार हो गया था।