केरला आयुर्वेद से समाज कल्याण विभाग का करार
रांची | बाल सुधार गृह(रिमांड होम) के बच्चों को आयुर्वेदिक पंचकर्म का प्रशिक्षण के लिए समाज कल्याण विभाग व केरला आयुर्वेद के बीच करार हुआ है। इसके तहत 16 से 18 वर्ष के बच्चे पारंपरिक जड़ी-बूटी की सहायता से सौंदर्य निखार व विभिन्न बीमारियों के चिकित्सा के काम कर सकेंगे। पहले चरण में रांची रिमांड होम के 25 लड़के व 25 लड़कियों को मई में प्रशिक्षित किया जाना है।