प्लेसमेंट के लिए चलेगी ड्राइव
रांची | रांची यूनिवर्सिटी के पीजी मानवशास्त्र विभाग में संचालित एमए इन रुरल डेवलेपमेंट (आरडी) में लीड्स कैंपस प्लेसमेंट के लिए आएगी। यह संस्था शिक्षा, सूचना अधिकार, महिला सशक्तीकरण, स्किल डेवलेपमेंट पर कार्य करती है। छात्र नेता तनुज खत्री ने कहा कि संस्था के विकास सिंह ने उनसे शोध कार्य के लिए संपर्क किया था। एमए आरडी के निदेशक प्रो. अविनाश मिश्रा ने कहा कि एक-दो दिन में साक्षात्कार की तिथि घोषित होगी।